फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पोटाश और गंधक पीसते वक्त हुआ विस्फोट, दो बच्चे झुलसे

Tue, 14 Nov 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। लोहे की नाल में भरने के लिए लाई गई पोटाश और गंधक को पीसते समय हुए विस्फोट की चपेट में आकर दो किशोर झुलस गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन




ब्लॉक क्षेत्र के बदकनशाहपुर निवासी प्रबल प्रताप सिंह का बेटा कृष्णा (12) व अविनाश चौहान का बेटा नैतिक (13) कस्बे की एक दुकान से पोटाश व गंधक खरीदकर लाए थे। दोनों लोहे की नाल में भरने लगे। लेकिन दोनों चीजें पत्थरनुमा होने की वजह से बच्चे उसे घर के बाहर ही पीसने लगे। इस बीच विस्फोट हो गया। हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए।
कृष्णा के हाथ गंभीर रूप से जल गया। वहीं, नैतिक का चेहरा, पेट व जांघ जल गई। विस्फोट की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों के साथ दोनों को ऊसराहार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां दोनों का उपचार किया गया। नैतिक की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इस दिवाली बिना लाइसेंस के कस्बा में मौत बेची गई्र। ज्वलनशील पदार्थ ज्यादातर दुकानों पर बिना लाइसेंस के बेचा गया। इससे दोनों बच्चे झुलस गए। इनका इलाज कराया जा रहा है। एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गंधक और पोटाश बेचने वाले दुकानदार की जांच कराई जाएगी। यदि उसके लाइसेंस नहीं मिला तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें