इटावा। जिले के 19 केंद्रों पर आज को दो पालियों में पीईटी प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की चेकिंग होगी। गेट पर ही उन्हें नया मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे डिवाइस आदि छुपाकर ले जाने की संभावना नहीं होगी। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, काला पेन ही ले जा सकेंगे। डीएम श्रुति सिंह ने कहा कि परीक्षार्थी 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। (संवाद)