फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः चंबल पुल बंद होने पर भी निकल रहे बाइक सवार, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
चंबल पुल पर लगी बाइक सवारों की भीड़। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी। चंबल पुल बंद होने के बावजूद बाइक सवार जैसे-तैसे निकल रहे हैं। गुरुवार को पुलिस के रोकने पर बाइक सवारों की नोकझोंक भी हुई। अंत में पुलिस ने उन्हें खदेड़कर भगाया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए चंबल पुल को छोटे-बड़े वाहनों के लिए भी 18 सितंबर से बंद कर दिया गया था। वाहनों को रोकने के लिए दोनों तरफ दीवार बनवाने के साथ ही बैरियर भी लगवाए गए हैं। इसके बावजूद पहले दिन से बाइक सवारों की मनमानी जारी है। कुछ दिन पहले कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने सामान निकालने के लिए दीवार का थोड़ा सा कोना तोड़ दिया था।
इसके बाद से बाइक सवारों की आवाजाही ज्यादा हो गई थी। इस सूचना पर गुरुवार सुबह से बढ़पुरा पुलिस तैनात हो गई। पुलिस की सख्ती के बाद बड़ी संख्या में बाइक सवार एकत्रित हो गए। निकलने के लिए जोर जबरदस्ती करने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। शोरशराबा करने पर पुलिस ने सभी को खदेड़कर भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें