फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यूपी बोर्ड-16 से शुरू होगा मूल्यांकन

Sun, 10 Mar 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार केंद्रों पर करवाई जाएगी मूल्यांकन की प्रक्रिया
विज्ञापन

10 वीं व 12 वीं में 44 हजार परीक्षार्थी थे पंजीकृत


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं शनिवार को खत्म हो गईं। अब शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू किया जाएगा। चार कॉलेजों में मूल्यांकन के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले के 69 कॉलेजों में 22 फरवरी से शुरू हुई थीं। करीब 12 दिन परीक्षाएं चलीं। इस परीक्षा में करीब 44 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से दो हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा का आखिरी दिन था। आखिरी दिन वैकल्पिक विषयों के साथ ही दसवीं की उर्दू और इंटर की संस्कृत की परीक्षा संपन्न हुई। इस बीच शिक्षा विभाग ने अब 10 वीं और 12 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तारीख भी घोषित कर दी है।
मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा। जिले के जीआईसी, जीजीआईसी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से मूल्यांकन कराने के लिए परीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मूल्यांकन केंद्रों पर उचित प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं।

13 व 14 को होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
जिन यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गई हैं, वह पंजीकृत विद्यालय और डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होंगें। 13 व 14 मार्च को प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। इसके बाद परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से प्रस्तावित हैं। आदेश मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मूल्यांकन की प्रक्रिया जिले के चार केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। - मनोज कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें