फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो सड़कों पर थर्मोप्लास्टिक से होंगे यातायात संकेत, खर्च होंगे 30.89 लाख

Wed, 14 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले की दो प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग 30.89 लाख रुपये खर्च करेगा। इस धनराशि से करहल बाईपास और तनगर-बैदपुरा-बसरेहर मार्ग पर थर्मोप्लास्टिक से सड़क चिह्नांकन कराया जाएगा। इससे सड़क पर लेन, सीमाओं और यातायात संकेतों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इसके तहत सैफई क्षेत्र के करहल बाईपास मार्ग पर 13.64 लाख रुपये और जसवंतनगर क्षेत्र के तनगर-बैदपुरा-बसरेहर मार्ग पर 17.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रांतीय खंड के एक्सईएन राकेश भूषण प्रसाद ने बताया कि कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय में काम पूरा कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें