फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावाः सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए फायरिंग का वीडियो वायरल

विज्ञापन
केक काटने के दौरान पिस्टल से हवाई फायर करता युवक। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बीच सड़क पर जन्मदिन का केक काटते समय फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक व्यक्ति ने इटावा पुलिस के साथ ट्वीट किया है। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के नई मंडी कालोनी का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल हुए 15 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। आचार संहिता लागू होने के बाद भी इस तरह की घटना पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कार के बोनट पर केक रखकर एक महिला के साथ केक काट रहा है। तेज आवाज में गाना भी बज रहा है। फायर करने वाला युवक वीडियो में महिलाओं को भी फायरिंग करने के लिए बोल रहा है, लेकिन महिलाएं मना कर देती है।
विज्ञापन

एसओ फ्रेंड्स कालोनी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो में दो युवक फायर करते और एक युवक साथ में मौजूद दिख रहा है। बीच सड़क इस तरह की घटना गंभीर है। तीनों युवकों का पता लगाया जा रहा है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें