फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
सिंचाई विभाग के प्रशासनिक सभागार में बूस्टर डोज लगवाते भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। रविवार को सैफई के तीन डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले सैफई में ही एक युवक संक्रमित मिला था। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.बीएल संजय ने बताया जनवरी से अब तक 2173 संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ ने लोगों से टीका और बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों की हालत ठीक है। वह होम आइसोलेट हैं। उनकी लगातार मॉनीटरिंग कराई जा रही है। मास्क लगाने और हाथ धुलने की आदतों को बरकरार रखें। दो गज की दूरी बनाए रखने का भी आग्रह भी सीएमओ ने किया है। (संवाद)
मेगा कैंप में 18, 356 ने लगवाया बूस्टर डोज
इटावा। कोरोना से बचाव के लिए 18 साल से ऊपर के लोगों को रविवार को एहतियाती बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को मेगा कैंप लगाए गए। यह डोज उन लोगों को लगाई गई जिनको कोरोनारोधी दोनों डोज के टीके लगे छह महीने पूरे हो चुके हैं। जनपद में 172 टीकाकरण केंद्रों पर 18356 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। बारिश के चलते दोपहर तक ज्यादातर केंद्रों पर सन्नाटा व्याप्त रहा, लेकिन बारिश हल्की पडऩे के बाद लोग बड़ी संख्या में लोग बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के प्रशासनिक सभागार में लगे मेगा शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने बूस्टर डोज लगवाकर किया।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया चकरनगर में 12 केंद्रों पर 1225 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
बढ़पुरा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी में कैंप का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने किया। उन्होंने भी बूस्टर डोज लगवाई।सीएचसी अधीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया 15 जुलाई से कोविड टीकाकरण का तीसरा बूस्टर डोज 18 वर्ष से अधिक लाभार्थियों को लगाया जा रहा है। एक महीने में 10 लोगों ने ही डोज लगवाया है।
इकदिल स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव प्रताप राजपूत ने डोज लगवाकर किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवेंद्र यादव, व्यापारी राजेश दुबे एवं एलआईसी अधिकारी प्रशांत सक्सेना ने पूरे परिवार के साथ बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें