जसवंतनगर (इटावा)। जैन मोहल्ला स्थित 400 साल पुराने पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान की नई वेदी की स्थापना के लिए रविवार को शिलान्यास किया गया। शिलान्यास आचार्य आदित्य सागर के सानिध्य में हुआ।
वेदी की प्रतिष्ठा बाल ब्रह्मचारी रवि कीर्ति महाराज के निर्देशन में की जा रही है। शिलान्यास करने वालों का चुनाव बोली लगाकर किया गया। शिखर चंद्र, नलिन जैन ने बोली प्राप्त की। सुनील जैन ने छत्र-शिला, मणिकांत जैन ने यंत्र शिला, अनुपम जैन ने प्रशस्ति का सौभाग्य प्राप्त किया।
रवि जैन, ब्रज मोहन, रोहित जैन, मनोज जैन, प्रखर जैन, प्रद्युन जैन, महेश जैन ने पांच मुख्य शिलाएं रखीं।
स्वर्ण शिला, रजत शिला, कांस्य शिला आदि रखी गईं। अनुयाईयों ने वेदी की नीव में अपनी श्रद्धानुसार सामग्री रखी। आयोजन में अंकित जैन, विवेक जैन, चेतन जैन, रोहित जैन, आराध्य जैन, सचिन जैन, अतुल जैन आदि ने सहयोग प्रदान किया। संचालन आशीष जैन ने किया।