सांसद के निरीक्षण के दौरान महेवा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ यतेंद्र राजपूत क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया को गुलदस्ता भेंट करते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
बकेवर। क्षेत्रीय विधायक व महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के बीच की बातचीत का वायरल फोन ओडियो को लेकर रिश्तों पर जमीं वर्फ़ अभी पिघली नही।ये नजारा सांसद के 50 शैय्या अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पहुँची विधायक सावित्री कठेरिया को आरोप लगाने वाले डॉ यतेंद्र राजपूत ने हालाँकि गुलदस्ता भेंट करने के दौरान देखने को मिला। लेकिन विधायक ने गुलदस्ता लेकर कोई नोटिस नही लिया न डॉ यतेंद्र राजपूत से कोई बातचीत की।पिछले दिनों क्षेत्रीय भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया व महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ यतेंद्र राजपूत के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था।जिसमें विधायक द्वारा चिकित्सक को उनके नम्बर को ब्लॉक करने पर फटकार लगाना सुना गया था। गुरुवार को सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के द्वारा कस्बा बकेवर में स्थित 50 शैय्या अस्पताल के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया सांसद श्री कठेरिया से कुछ पहले ही अस्पताल पहुँच गयी थी।विधायक के अस्पताल पहुंचने पर वहाँ मौजूद महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ यतेंद्र राजपूत भी मौजूद थे।डॉ राजपूत का व विधायक का आमना सामना हुआ। उसके बाद डॉ यतेंद्र राजपूत के द्वारा विधायक सावित्री कठेरिया को गुलदस्ता भी भेंट किया। विधायक ने डॉ से गुलदस्ता ले लिया लेकिन कोई डॉ राजपूत से कोई बात नही की। सांसद के आने तक वहां खड़ी विधायक वहां मौजूद मीडिया के लोगों से स्वास्थ्य विभाग के अन्य लोगों से बातचीत करती रही। लेकिन डॉ राजपूत से उन्होंने कोई बातचीत नही की। गुलदस्ता भेंट करते वक्त प्रेस के लोगों ने विवाद खत्म का सवाल भी विधायक की तरफ उछाला लेकिन विधायक ने पत्रकारों के इस सवाल का कोई जबाब नही देकर आगे बढ़ गयी। फ़ोटो सहित। बकेवर।सांसद के निरीक्षण के दौरान विधायक सावित्री कठेरिया बकेवर कस्बा की बिजली आपूर्ति चालू करायी। सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के 50 शैय्या अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उनके आने से पहले बकेवर की बिजली आपूर्ति रोजाना की तरह ब्रेकडाउन में थी लाइट की आपूर्ति रोजाना दोपहर 1 बजे आती है। लेकिन 12 बजे जब विधायक को पता चला कि सांसद महोदय के निरीक्षण के दौरान बकेवर की लाइट आपूर्ति बंद है तो विधायक सावित्री कठेरिया ने तत्काल फोन से एसडीओ से बात कर ब्रेकडाउन खत्म कराकर ब्केवर की बिजली आपूर्ति चालू करायी।