nभरथना के मोहल्ला गिरधारीपुरा में चोरी हुए सामान की पड़ताल व जानकारी देती गृहस्वामिनी सुनीताn
- फोटो : AMAR UJALA
भरथना दरोगा के सूने मकान में घुसकर बदमाश कीमती आभूषण सहित 1 लाख रुपये चोरी कर फरार हुए। नगर क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी नेम सिंह यादव जोकि आगरा में कलेक्ट्रेट में एसआई पद पर तैनात है,के घर में बीती रात बदमाशो ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। शनिवार की सुबह आसपास पड़ोसियों की सूचना पर पुत्र गोविंद के साथ घर पहुची ग्रह स्वामिनी सुनीता देवी ने बताया कि वह दो दिन पहले आगरा दवा लेने के लिए पुत्र के साथ गई थी,वापस आने के दौरान इटावा में अपनी पुत्री के घर रुक गई थी।बीती रात मुख्य द्वार में लोहे के चैनल का निचला हिस्सा खींच कर मकान के अंदर दाखिल हुए बदमाशो ने कमरे में रखी लोहे की अलमारी का लॉक तोड़कर सोने की 2 चूड़ियां,एक हार,कान के टॉप्स,पैडल,4 अंगूठी व 1 लाख रुपये चोरी कर लिए,अलमारी में विवाहिता पुत्री सैजल के भी आभूषण रखे थे जिसमें सोने के दो हार, 6-6 चूड़ी व अंगूठी,जंजीर,मंगलसूत्र आदि भी चोरी कर लिए। घटना की सूचना कस्वा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह आदि ने मौके पर पहुचकर पड़ताल की। वही गोविंद यादव ने घटना की तहरीर दी है। फ़ोटो भरथना के मोहल्ला गिरधारीपुरा में चोरी हुए सामान की पड़ताल व जानकारी देती गृहस्वामिनी सुनीता