फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम पांच बजते ही बजाई ताली और थाली

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कटरा सेवाकली में लोगों तालियां व थालियां बजाई। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। रविवार शाम पांच बजते ही लोगों ने तालियां और थालियां बजाकर कोरोना भागने में लगे लोगों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों से ताली और थाली बजाकर कोरोना को भगाने में लगे डॉक्टरों और जनता की सुरक्षा में लगी पुलिस व अधिकारियों का धन्यवाद देने की अपील की थी। शाम पांच बजते ही शहर के साथ नगरों, कस्बों और गांवों में लोग छतों पर निकल आए। जोर जोर तालियां और थाली बजाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा लोगों ने घंटे, शंख और झमरू भी बजाया। जसवंतनगर, भरथना, बकेवर, लखना, इकदिल के अलावा बसरेहर, महेवा, सैफई, लखना, उदी क्षेत्र में भी लोगों ने ताली, थाली
और घंटे बजाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें