इटावा। बकेवर के आठ दुकानदारों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
एसआई प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी ने सुबह 8 बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश जारी किया है। लखना चौकी के हेडमुहर्रिर ओमकार सिंह, आरक्षी नवेंद्र सिंह, विष्णु कुमार, अरविंद कुमार, रमन यादव, दर्शन सिंह ने लाउडस्पीकर से मुनादी भी की। गुरुवार की सुबह 6 बजे से दुकान खोल लेने पर देशबंधु मातन मुहाल, प्रदीप मातन टोला, मनोज कुम्हारान मुहाल लखना, सुधीर भिटारी मुहाल लखना, सतीश प्रजापति कुम्हारान मुहाल, मनोज कुमार करौंधी, आलोक गुप्ता गंज मुहाल लखना, विपिन तिवारी निवासी लखना को गिरफ्तार किया गया। बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।