फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा से नहीं गया मरकज जमात में कोई मुस्लिम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद से कोई भी मुस्लिम दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई मरकज जमात में शामिल होने नहीं गया। शहर काजी मौलाना कमालुद्दीन अशरफी ने बताया कि यहां से कोई भी मुस्लिम इस जमात में नहीं जाता है। हम यहां से किसी को जाने ही नहीं देते हैं। इस जमात में हमारा कोई ताल्लुक नहीं है। इसी तरह मौलाना जाहिद रजा कादरी ने कहा कि इस जमात में हमारा कोई संबंध नहीं है। इटावा जिले से कोई जमात में नहीं गया। दोनों मौलाना ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की लॉकडाउन का सौ फीसदी पालन करें। अल्लाह की इबादत घरों पर ही करें, जुमे की नमाज भी घरों पर ही पढ़े। मौलाना कादरी ने बताया कि शहर की मस्जिदों में केवल दो लोगों को ही नमाज पढ़ने के लिए भी कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें