फोटो संख्या 28- भरथना सीएचसी पर वैक्सीनेशन करातीं विधायक सावित्री कठेरिया
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले में बुधवार को 19 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 21 स्वस्थ्य हुए। संक्रमितों में 11 शहर में मिले।
इनमें सबसे ज्यादा तीन आवास विकास कालोनी में मिले, जबकि जिला अस्पताल, रनवीर नगर, एमएस कालोनी, कटरा साहब खां, राजागंज, कमला कालोनी, पावर हाउस कुनैरा और रेलवे स्टेशन पर एक-एक संक्रमित मिले। अन्य स्थानों पर सीएचसी महेवा में तीन, सैफई चिकित्सा विश्व विद्यालय में दो, चौपुला बसरेहर, फुलरई जसवंतनगर में मिले। एक संक्रमित फिरोजाबाद का निवासी है। बुधवार को जिले में 2418 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें 1479 की एंटीजन किट से और 939 की आरटीपीसीआर से जांच हुई। अब तक 5958 संक्रमितों में 5712 ठीक हो चुके हैं। जबकि 110 की मौत हो चुकी है। 136 सक्रिय केस हैं।