जसवंतनगर(इटावा)। डीएफसीसी फ्रेट कॉरिडोर पर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड की तरफ दूध लेकर जा रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगल सिंह (20) निवासी रेलमंडी जसवंतनगर सुबह छह बजे दूध लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी ने उसे कुचल दिया। मंगल सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाइयों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ घर की जिम्मेदारी उसपर थी। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी थी।