जसवंतनगर(इटावा)। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे स्थित मॉडर्न तहसील के सामने बाइक सवार युवक की शनिवार दोपहर मेटाडोर की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक नीले काले रंग की एक्सट्रीम बाइक पर था। उसने स्लेटी कलर का लोअर पहना है। दाहिने हाथ में रंग-बिरंगे मोतियों की माला, कड़ा, अंगुलियों में दो अंगूठी और छल्ला है। दाहिने कान में बाली है। पुलिस की शिनाख्त नहीं हो सकी है।