इटावा। मानिकपुर मोड़ स्थित पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ को कोरोना वायरस से बचाव करने के संबंध में शपथ दिलवाई। वायरस से कैसे बचा जा सकता है इस पर भी प्रकाश डाला। विषय पर विद्यालय में अध्ययनरत अभिषेक शुक्ला एवं अध्यापिका प्रगति श्रीवास्तव ने विचार रखे। बीमारी से संबंधित प्रश्न, उत्तर प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में अभिषेक शुक्ला, जानवी यादव, मेघा अवस्थी, अंशिका यादव, अंशिका भदौरिया, शिखा कुशवाह, दिव्यांशु सोनी, आदित्य राजपूत, सक्षम यादव एवं हर्षित यादव को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशी टंडन ने किया।