इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित चौधरी डीजल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया।
मध्यप्रदेश के गोहद शहर निवासी मनीराम शर्मा पुत्र जय नारायन शर्मा अपनी बाइक से बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे इटावा ग्वालियर मार्ग स्थित चौधरी डीजल पंप के पास उनकी बाइक गड्ढे में चली गई। जमीन पर गिरने से वह घायल हो गए। उदी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने उन्हें पीएचसी उदी पहुंचाया। संवाद