भरथना। यूक्रेन के खारकीव में फंसा भरथना का शिवांग रोमानिया के रास्ते से दिल्ली पहुंच गया है। बुधवार को वह भरथना पहुंचेगा।
मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी सुरेंद्र दुबे का पुत्र शिवांग 12 फरवरी को यूक्रेन के खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गया था। रूस-यूक्रेन में युद्ध होने से वहां फंस गया था। मंगलवार को परिजनों ने बताया कि भारतीय दूतावास की एडवाइजरी पर बीते चार दिन पहले शिवांग को अन्य साथियों के साथ खारकीव से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रोका गया। वहां से सोमवार को रोमानिया बॉर्डर लाया गया। देर रात शिवांग दिल्ली पहुच गया।