इकदिल। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख की जेवर नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव भूटा रमपुरा निवासी सचिन यादव एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पिता भी नोएडा में रहते हैं। सचिन का मकान क्षेत्र के चितभवन तिराहे पर है। सचिन की आठ माह पूर्व शादी हुई है। उसकी पत्नी दीप शिखा सास शारदा देवी के साथ एक सप्ताह पूर्व नोएडा गई हुई थी। इस बीच गुरुवार की रात में चोरों ने मकान के मेन गेट पर लगे ताले को तोड़कर भीतर अलमारी में रखी जेवर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को गेट का ताला टूटा देख घरवालों को जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घरसे दस हजार रुपये नकद, एक जंजीर, दो अंगूठी, कानों के कुंडल, टीवी, फ्रिज, कपड़े समेट ले गए। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।