इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राहतपुरा के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
कांशीराम कॉलोनी राहतपुरा निवासी प्रदीप कुमार उर्फ कल्ली कन्हैया लाल (24) बुधवार की शाम को अपनी कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।