फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से पक्के भवन भी हो रहे धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर व जिले में की वजह से कच्चे मकान ही नहीं बल्कि पक्के मकान भी धराशायी होने लगे हैं। सरकारी भवन भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। मंगलवार रात से रह-रहकर मूसलाधार बारिश हो रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शहर में पंसारी टोला स्थित उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय का कमरे का एक हिस्सा गिरने की वजह से पास बने मुकेश दुबे के मकान के बाहर खड़ी उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मुकेश दुबे ने बताया स्कूल के कमरे का कुछ हिस्सा गुरुवार को हुई बरसात के दौरान व दूसरा शनिवार की रात में गिर गया।
जसवंतनगर संवाद न्यूज के अनुसार शनिवार रात हुई तेज बारिश के चलते ग्राम दोदुआ गोपालपुर में कच्चा मकान गिर गया। हालांकि घर में मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। खेड़ा धौलपुर में भी
विज्ञापन

जर्जर मकानों की दीवारें व छत गिरने से लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। ग्राम दौदुआ गोपालपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया शनिवार की रात करीब 10 बजे मकान की मिट्टी की दीवार गिरने से छत भी नीचे आ गिरी।
जब हादसा हुआ तो परिवार के सदस्य पास में छप्पर में थे। मकान की एक ही दीवार गिरने से छत उसी ओर झुक गई। इसी तरह ग्राम खेड़ा धौलपुर में ग्राम निवासी ताले सिंह, नंदू राम, मुकेश कुमार, राकेश कुमार के मकानों की छत व दीवारें गिरने से गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं और पशु भी घायल हुए। पीड़ितों ने प्रशासन व तहसील के अधिकारियों से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इसी प्रकार ग्राम जौनई में एक मकान की दीवार गिर गई। पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि दीवार शनिवार की रात हुई बारिश की वजह से भरभरा कर गिर पड़ी।
महेवा संवाद न्यूज के अनुसार ग्राम पंचायत महेवा देहात निवासी विजय कुमार सविता का मकान रविवार की सुबह अचानक भरभरा कर गिरने सेे गृहस्थी का सारा सामान दबकर जमींदोज हो गया।
इस वजह से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। पीड़ित ने बताया की करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार ने दैवीय आपदा कोष से धन मुहैया कराए जाने की मांग शासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें