फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर नगदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम सालिमपुर में गुरुवार रात घर में नकब लगाकर सोने चांदी के आभूषण व पांच हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सालिमपुर गांव के सौरभ पुत्र रमेश ने थाने मे तहरीर दी है। इसमें बताया कि गुरुवार की रात जब वह पिता के पास घर के बरामदे में सो रहे थे। उसी दौरान बदमाश पीछे बने कमरे के पिछवाड़े से नकब लगाकर घुस आए। घर में रखे संदूक व अलमारी खोलकर सोने के बाले, दो अंगूठी, चांदी की करधनी व पांच हजार रुपये के अलावा कपड़े व बर्तन चोरी कर फरार हो गए। सुबह नींद से आंख खुलने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि घटना में लगभग एक लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें