फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी एंबुलेंस से सवारियां ढोने में धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निजी एंबुलेंस से मरीज होने का बहाना बनाकर जा रहे पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया लखेरे के कुओं के पास तिराहे पर निजी एंबुलेंस की जांच की गई। उसमें पांच सवारियां बैठी थीं। चालक मोहित कुशवाह निवासी लधुपुरा जसवंतनगर ने बताया कि 1800 रुपये में सवारियों को घर छोड़ने जा रहा था। एंबुलेंस में विशुन सिंह निवासी गींजा सैफई, राम विलास निवासी जौमर्दपुरा थाना खेड़ा राठौर, इंद्रजीत निवासी बली का पुरा थाना चित्राहाट, सोनू निवासी मधुबनी कालोनी थाना सदर आगरा और हरेंद्र सिंह भदौरिया निवासी मिदकोली थाना बाह जिला आगरा मरीज होने का बहाना बनाकर बैठे मिले। इन सभी के खिलाफ भी धारा 188 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें