इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बनकटी खुर्द में बुधवार की शाम शराब के नशे में धुत युवक ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया।
जयवीर सिंह और उनका भाई राजवीर सिंह होली के कार्यक्रम से लौट कर दरवाजे पर बैठे थे। गांव का ही एक युवक शराब के नशे में दरवाजे पर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो शराबी अपने घर से रॉड ले आया और जयवीर सिंह पर हमला बोल दिया। परिवार वालों ने जयवीर सिंह को बसरेहर थाने पहुंचाया। जहां से पुलिस ने घायल को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस गांव में पहुंची। आरोपी मौके से फरार हो गया।