इटावा। जिले में 11 लाख से अधिक लोगों को 15 से 26 अप्रैल तक मुफ्त 5-5 किलो राशन बांटा जाएगा। कार्डधारक जल्दबाजी न करें, प्रत्येक लाभार्थी को चावल दिया जाएगा। दुकान पर भीड़ न लगाएं, दूर-दूर ही खडे़ हो।
जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले में 295451 पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशनकार्ड बने हैं। इनमें 1116083 यूनिट दर्ज हैं।
ये सावधानियां जरूरी
1 कार्डधारक मुंह पर मास्क या तीन परत में गमछा/दुपट्टा ढककर ही जाएं।
2 कोटेदार भी मास्क या गमछा, रुमाल लगाए रहेगा।
3 ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाने के पहले और बाद में कार्डधारक साबुन व सैनिटाइजर से दोनों हाथ जरूर धोए।
4 कोटे पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के बीच कम से कम एक मीटर दूरी जरूरी।