इटावा। बकेवर थाने में तैनात सिपाही आनंद शर्मा और सौरभ चौधरी लोहियानगर मुहाल में मजदूर परिवार को एक महीने का राशन लाकर दिया है।
परिवार का मुखिया होटल पर मजदूरी करता है। लॉकडाउन होने से होटल बंद हैं। ऐसे में उनके सामने पेट भरने का संकट है। जानकारी पर दोनों सिपाहियों ने मदद की। मजदूर के परिवार ने दोनों सिपाहियों का धन्यवाद दिया है।