फोटो संख्या 41, 42- सेंगर पुल पर लगा जाम
- फोटो : ETAWHA
बसरेहर(इटावा)। सोमवार को पुल पर आमने-सामने ट्रक फंस गए और लोग दो घंटे तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।
इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुरा के आगे सेंगर नदी पर बना संकरा पुल वाहनों के लिए जाम का मुख्य कारण है। दोनों तरफ से बड़े वाहन निकल नहीं सकते हैं। यह पुल उस समय का है जब इटावा-बरेली नेशनल हाईवे एक लेन का था। हाईवे को दो लेन तो कर दिया गया लेकिन पुल चौड़ा नहीं हो सका। सोमवार दोपहर करीब 12 बजेे सेंगर नदी पुल पर दो ट्रकों के एक साथ निकले पर भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो उनके भी पसीने छूट गए। पुलिस ने जाम खुलवाने में काफी मशक्त की। तब जाकर करीब दो बजे जाम खुल सका। ग्रामीणों के मुताबिक पुल पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।