फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : पूर्व प्रधान के चेहरे पर किए थे पांच वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

विज्ञापन
रामकिशन दिवाकर,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। पूर्व प्रधान के चेहरे पर हमलावरों ने पांच वार किए थे। पोस्टमार्टम में चोटों के पांच निशान मिले हैं। धारदार हथियार के हमले से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शिवपुरी टिमरुआ के मजरा लाड़मपुर निवासी पूर्व प्रधान रामकिशन दिवाकर (72) बुधवार रात करीब आठ बजे दावत से लौटने के बाद खेत पर गए थे। वहां घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। गुरुवार को शव पोस्टमार्टम कराया गया। उसमें चेहरे पर पांच वार होने से मौत होने की पुष्टि हुई है। हत्या से गांव के लोगों में गुस्सा है। इसे अंतिम संस्कार के समय प्रभारी सीओ विवेक जावला, थाना प्रभारी रमेश सिंह, वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव फोर्स के साथ मौजूद रहे। बड़े बेटे हरिश्चंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी। मृतक पूर्व प्रधान के दो पुत्र तथा छह पुत्रियां है।
बेटे ने दो लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
पूर्व प्रधान के बेटे हरिश्चंद्र ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तहसीर में बताया कि पिता ने गांव हीरापुर के रामबहादुर से वर्ष 2017 में दो बीघा जमीन का एग्रीमेंट कराया था। दो लाख बीस हजार रुपये दिए थे। खेत का पिता के नाम दाखिल खारिज हो गया था। इसके बावजूद रामबहादुर खेत पर कब्जा किए हैं। बुधवार शाम पिता साइकिल से खेत पर गए थे। साथ में गांव के सुनहरी लाल भी थे। वहां घात लगाए बैठे रामबहादुर व जनवेद निवासी शिवपुरी ने धारदार हथियार से हमला की हत्या कर दी। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी जनमेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

शव पहुंचने पर घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें