फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah : नेपाल जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, 17 सवारियां बाल-बाल बचीं, कूदकर बचाई जान

Mon, 14 Nov 2022 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
विज्ञापन
बस में आग... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट में आग लग गई। सवारियों ने कूदकर जान बचाई। ऊसराहार थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जयपुर से नेपाल जा रही बस में शार्टसर्किट से  किलोमीटर संख्या 131.500 पर आग लग गई। जब तक चालक बस को को रोकता, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। 

विज्ञापन


बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने कूद कर जान बचाई।  सभी सवारियों का सामान जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस, थाना पुलिस व यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने बस में लगी आग को बुझाया। बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बस को चालक केदार सिंह निवासी प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान चला रहे थे। 

थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि शार्टसर्किट से आग लगी थी। चौकी पुलिस व थाना पुलिस द्वारा सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सवारियों का सामान जल गया है। सभी सवारियों को सुरक्षित दूसरी बस से भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें