फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो खो प्रतियोगिता में हिंदू विद्यालय के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
ह्न्दू विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में खो खेलतीं बालिकाएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में माध्यमिक विद्यालयी खो खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। सीनियर बालक तथा सीनियर बालिका और सब जूनियर बालिका वर्ग की तीनों वर्गों में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अहेरीपुर ने भरथना को 12-10 तथा दूसरे सेमीफाइनल में धनुआ ने हिंदू विद्यालय को 15-04 हराया। फाइनल मैच में धनुआ ने अहेरीपुर को 15-3 से हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम ने भरथना की टीम को 6-4 से हराया। सीनियर बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अहेरीपुर की टीम ने धनुआ को 10-09 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में हिंदू विद्यालय की टीम ने महेवा की टीम को 6-5 से हराया। फाइनल में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज ने अहेरीपुर की टीम को 7-6से हराया। सीनियर बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में धनुआ ने बलरई की टीम 5-4 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में हिंदू विद्यालय की टीम ने नगला भगवंत की टीम को 19-03 से हराया। फाइनल मैच हिंदू विद्यालय तथा धनुआ के बीच खेला गया। इसमें हिंदू विद्यालय की टीम 11-09 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता की निर्णयक मंडल में कौशलेंद्र यादव, इंद्रपाल सिंह, सुमित कुमार, अनिल पोरवाल, जगदीश गौतम रहे। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता 29 अगस्त को कानपुर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी वहां खेलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें