बकेवर। महेवा ब्लॉक में अमृत सरोवरों का काम अधूरा होने पर पांच पंचायत सचिवों से जवाब-तलब किया गया है। ब्लॉक के तकनीक सहायक को भी नोटिस दिया गया है।
महेवा ब्लॉक में 91 पंचायतें हैं। 15 अगस्त को यहां ध्वजारोहण किया जाएगा। 13 पंचायतों के अमृत सरोवरों पर चबूतरा, फ्लैग स्टैंड, सीढ़ियां, इंटर लॉकिंग का निर्माण अभी भी कराया जा रहा है। इसमें सबसे खराब स्थिति विधीपुरा और असदपुर की है।
बीडीओ महेवा सतीश चंद्र पांडेय ने पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अहेरीपुर, जयमलपुर, इकनौर, बहादुरपुर, बहेड़ा, असदपुर, टकरुपुर, सिंगौली, चन्दपुरा निहाल सिंह, नसीरपुर बोझा, टड़वा स्माइलपुर, इंगुर्री और विधीपुरा में अमृत सरोवरों का निर्माण अधूरा है।
ऐसे में इनके सचिव आलोक कुमार, ब्रजभान, शिववीर सिंह सेंगर, विवेक चौधरी, शैलेंद्र कुमार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। ब्लॉक के तकनीक सहायक सतीश कटियार को भी निर्माण कार्यों में शिथिलता बरतने पर नोटिस दिया गया है।
बारिश ने भी रही सही कसर पूरी की
सोमवार को होने वाले झंडारोहण कार्यक्रमों के लिए निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार सुबह से लगातार हुई बारिश ने कार्य को रुकवा दिया।