इटावा। दिवाली का त्योहार के मद्देनजर आम्रपाली एक्सप्रेस 10 से लेकर 22 नवंबर तक फिर से चलेगी। यह ट्रेन कोरोना की वजह से लॉकडाउन से रद्द चल रही थी।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि ट्रेन के 10 नवंबर से चलने की सूचना मिल गई है। यह ट्रेन कटिहार से अमृतसर के बीच चलती है। कटिहार से यह ट्रेन अप इटावा में रात 9:33 बजे पहुंचती है, जबकि अमृतसर से यह ट्रेन इटावा रात 8:42 बजे प आती है।