इटावा। लखना कस्बे के चकरनगर बाईपास पर दोबारा सब्जी मंडी लगवाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने एसडीएम भरथना को ज्ञापन सौंपा है।
व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में लखना नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, शिवकुमार चौहान संजू, सुनीत सिंह, मुन्ना चौहान ने फुटकर सब्जी विक्रेता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि कोविड 19 के प्रभाव के चलते भीड़ का जमावड़ा न हो इस लिए अप्रैल में तत्कालीन उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सब्जी मंडी खाली कराकर सब्जी की दुकानें चकरनगर बाईपास मार्ग पर स्थानांतरित कर दी थीं। जिस समय बाईपास मार्ग पर दुकानें प्रशासन ने लगवाई थीं उस समय यातायात भी बंद था। अनलॉक होने पर बाईपास मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ा है। इससे सब्जी विक्रेता और क्रेता दोनों की जान को जोखिम बना हुआ है। व्यापारियों की इस मांग को उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह ने गंभीरता से लिया और सब्जी विक्रेताओं की समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया।