फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी लगाकर वोकल फॉर लोकल को दी जाएगी मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाकर वोकल फॉर लोकल को मजबूती दी जाएगी। 23 से 25 सितंबर तक शहर के इटावा क्लब में लगनी वाली प्रदर्शनी में ओडीओपी उत्पादों, हस्तशिल्पों और उद्यमियों को स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग सुुधीर कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शहर के लोगों को जिले के उत्पादों, हस्तशिल्पियों के हुनर से अवगत कराना है। इस प्रदर्शनी में टेक्सटाइल, मूर्तिकार, अगरबत्ती, धूपबत्ती और आयुर्वेद से जुड़ीं दवाएं बनाने वाले उद्यमी स्टाल लगाएंगे। इन पर वे हुनर का प्रदर्शन करेंगे। बताएंगे कि जिले के उत्पाद किस तरह बनते हैं और उनकी मांग कहां-कहां तक है। साथ ही इस प्रदर्शनी के दौरान ही एक दिन एमएसएमई कानपुर की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में युवक-युवतियों को उद्योग लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि वह किस तरह बैंकों से अपना लोन करा सकते हैं। लोन लेने में आने वाली परेशानियों का समाधान बताने की भी कोशिश की जाएगी। उपायुक्त उद्योग बताया कि स्टाल लगाने के लिए लोग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें