फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इटावा का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वाराणसी में हुए सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इटावा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। इसमें रिकॉर्ड स्तर पर विभिन्न विद्यालयों से कुल आठ खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


सनबीम पब्लिक स्कूल, वाराणसी में हुई प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग के विभिन्न भार श्रेणियों में 29 किग्रा के अंदर वैष्णवी यादव (जीसी जीनियस) स्वर्ण, 33 किग्रा में वंश वर्मा (माउंट लिटेरा जी स्कूल) स्वर्ण, 37 किग्रा के अंदर आयुष सिंह (डीपीएस) स्वर्ण, 44 किग्रा के अंदर वैष्णवी वर्मा स्वर्ण हासिल किया।
37 किग्रा के अंदर तृषा सिंह (एपीएस इंटर कॉलेज) स्वर्ण, 53 किग्रा के अंदर वंश सुधीर यागिक स्वर्ण, 41 किग्रा भार के अंदर दीपांजलि (सेवन हिल्स इंटर कॉलेज) ने रजत तथा अंडर 17 आयु वर्ग में 45 किग्रा भार के अंदर शौर्य सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

सुदीति ग्लोबल एकेडमी की श्रद्धा गोयल व आयुष बघेल, सेंट मेरी स्कूल के अदम्य अनुराग व वैष्णवी द्विवेदी का भी सेवन हिल्स इंटर कॉलेज से शानदार प्रदर्शन रहा। इटावा ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी, सहसचिव हरिगोविंद सिंह, रोहित द्विवेदी, श्यामजी सक्सेना ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी। इसके बाद कोच हिमांशु यादव तथा नबीला का अभिनंदन किया। इनके सक्षम नेतृत्व के तहत इटावा के खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। हिमांशु यादव ने बताया कि पिछली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके एक खिलाड़ी ने स्वर्ण हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें