फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : स्लीपर बस में घुसी कार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
अब्दुल हामिद,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर/सैफई (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार स्लीपर बस में टकरा गई। हादसे में उन्नाव के एक चूड़ी व्यापारी की मौत हो गई और उसके दो साथी दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना गोलगंज निवासी चालक कैलाश पुत्र बैजनाथ शनिवार शाम दिल्ली से बस लेकर बिहार जा रहे थे। बस में 60 सवारियां थीं। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे चौपला कट के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार बस से टकरा गई। हादसे में उन्नाव जिले के बांगरमऊ के गढ़ मोहल्ला पंजाबी टोला निवासी कार चालक अब्दुल हामिद (55) पुत्र अली अकबर, फुरकान अली (38) पुत्र एहसान अली और मोहम्मद अतीक (35) पुत्र अब्दुल कादिर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकालकर सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां इलाज के दौरान अब्दुल हामिद की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और दोनों घायलों को लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि कार सवार चूड़ी के व्यापारी थे। फिरोजाबाद में चूड़ी खरीदकर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव का परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चालक ने अचानक रोक दी थी बस
बस चालक ने चौपला कट के पास सवारी उतारने के लिए अचानक बस रोक दी। इससे चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और कार बस में जा घुसी। चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि बस के यात्रियों को दूसरे वाहन से भेज दिया गया है। बस और कार को थाने में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें