फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बस, आठ यात्री घायल

विज्ञापन
घायल सनी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे पर जमुना बाग के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से सवारियों से भरी बस घुस गई। इस हादसे में मां-बेटी सहित आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों से भेजा गया।
विज्ञापन

आगरा-कानपुर हाईवे पर जमुना बाग ओवरब्रिज के पास फौजी ढाबा के सामने सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कानपुर की ओर जा रही स्लीपर बस ट्रक में पीछे से घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जसवंतनगर भिजवाया। सभी की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्द़ल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि हादसे में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव निवासी रानी देवी (45) पत्नी ठाकुर दास, उनकी बेटी मयूरी (25) के सीने में चोट आई है।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के जरौली निवासी सत्येंद्र (24) पुत्र विजेंद्र सिंह, फिरोजाबाद जिले के तिलकनगर थाना क्षेत्र के खैरगढ़ निवासी भोले (42) पुत्र चंद्र प्रकाश, इसी जिले के मटामाई मटसेना निवासी हरि प्रकाश (35) पुत्र महाराज सिंह, हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर निवासी सनी (35) पुत्र अखिलेश, कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी वारिस (20) पुत्र यासीन, मूसानगर के सिनवई (18) पुत्र शकील घायल हुए हैं। भोले और सनी के सिर पर चोटें आई हैं।
सभी को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बस को क्रेन के खींचकर थाना में लाकर खड़ा करा लिया गया है।

ादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। संवाद- फोटो : ETAWAH

1ायल सतेंद्र। संवाद- फोटो : ETAWAH

भोले। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें