फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : ढोल नगाड़ों के साथ निकाली भोले शंकर की बारात

विज्ञापन
शिव बारात में अभिनय करते कलाकार। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे में भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। लोगों ने पुष्पवर्षा से बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन

बारात का शुभारंभ नगर के समाजसेवी बड़ेलाल श्रीवास्तव और पूर्व चेयरमैन जनवेद सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बारात वनखंडेश्वर मंदिर से आरंभ होकर इटावा रोड होती हुई गोपाल मंदिर पहुंची। ढोल नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन पर बारात में शामिल भक्त थिरक रहे थे। बारात पर जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।
राधा-कृष्ण की झांकी, शंकर जी का नृत्य, भूतों की टोली, हनुमानजी, रथ पर सवार भगवान शंकर, नाग नागिन नृत्य और झांकियां लोगों को आकर्षित कर रहीं थीं। सैकड़ों बाराती नृत्य करते चल रहे थे। कार्यक्रम आयोजक ज्वाला प्रसाद कठेरिया ने कलाकारों को सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी बकेवर विद्यासागर सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें