फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा-भिंड रेल मार्ग शुरू करने को धरना

Fri, 02 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सिंह ने कहा कि सवार ट्रेनों का संचालन शुरू न होने से भिंड आने जाने वाले लोगों को डग्गामार वाहन लूट रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि यदि इस रूट पर जल्द ही ट्रेेनों का संचालन शुरू न हुआ तो समिति एक बार फिर से सत्याग्रह शुरू करेगी। उन्होंने सौंपे गए मांग पत्र में कहा कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों में 50 प्रतिशत जनरल कोच बढ़ाए जाएं। दिन के समय आरक्षित कोच में जनरल यात्रियों को बैठने की छूट प्रदान की जाए। इटावा मैनपुरी, उदी बटेश्वर रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। पैसेंजर ट्रेनों में टायलेट सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आगरा लखनऊ के बीच दिन के समय एक जोड़ा अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए। आएदिन ट्रेनों में होने वाली जहर खुरानी की घटनाओं को सख्ती से रोका जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेलयात्रा में मिलने वाली छूट को 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए। भुखमरी के शिकार रेल कुलियों को 5 हजार मानदेय दिलाया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सौरभ दुबे, राम स्वरूप कठेरिया, प्रताप सिंह कुशवाह, संतोष गोस्वामी, लालमन सिंह, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें