इटावा। इटावा महोत्सव (नुमाइश) का शुभारंभ 11 दिसंबर की शाम चार बजे जिलाधिकारी अवनीश राय करेंगे। इस बार की थीम आजादी का अमृत महोत्सव है। समापन आठ जनवरी को होगा।
महोत्सव पंडाल में 11 से 26 दिसंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद होंगे। एक जनवरी को म्यूजिकल नाइट, दो को रासलीला, तीन को सूफियानी कव्वाली, चार को फॉग नाइट, पांच को संगीतमय शाम, सात को मेगानाइट होगी।
मंच पर एक दशक पुरानी प्रदर्शनी का लोगो व लायन सफारी का प्रचार प्रसार करने के लिए जंगल में विचरण करते शेर का कटआउट आकर्षण का केंद्र होगा। मंच की साज सज्जा लखनऊ के आर्टिस्ट प्रदीप ने की। बताया कि मंच पर लोक नृत्य और वाद्ययंत्रों के चित्र दर्शाए जाएंगे।
शुक्रवार को महोत्सव के जनरल सेक्रेटरी व एसडीएम विक्रम राघव सिंह ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने फव्वारा चौक, इंदिरा चौक समेत खेल तमाशा स्थल का निरीक्षण किया।