फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावा महोत्सव का भव्य आगाज, हर ओर बिखरी सतरंगी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रंगबिरंगी रोशनी से जगमग नुमाइश मैदान में रविवार को इटावा महोत्सव का भव्य आगाज जिलाधिकारी अवनीश राय ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों को उड़ाकर किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। शाम को आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। पहले दिन ऊर्जा ग्रुप के कलाकारों ने कई राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए। साज बजते रहे और विविध संस्कृतियों का समागम होता नजर आया।
विज्ञापन

ऊर्जा ग्रुप के कलाकारों ने कश्मीर, गुजरात, केरल, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के पारंपरिक नृत्य पेश किए। इसे देखकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। प्रदर्शनी का हृदय स्थल कहे जाने वाले फव्वारा चौक पर सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। बड़ी संख्या में लोग सपरिवार प्रदर्शनी में घूमने आए। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि एक महीने तक चलने वाली प्रदर्शनी का लोग काफी बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। लोगों को एक से बढ़कर एक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। पंडाल में बच्चों, युवाओं, महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
एसपी सिटी कपिल देव ने कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रदर्शनी परिसर में अस्थायी कोतवाली बनाई गई है।
विज्ञापन

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी प्रणता एश्वर्या, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड़, एसडीएम सदर/ जनरल सेक्रेटरी विक्रम राघव सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शीतल और डॉ. कुश चतुर्वेदी ने किया।
शान से लहराया 40 फीट ऊंचा तिरंगा
जिलाधिकारी अवनीश राय ने नुमाइश मैदान परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास 40 फीट ऊंचे तिरंगे को लहराया। जैसे ही डीएम ने बटन दबाया यहां भी चारों तरफ रोशनी बिखर गई। मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्य शांतिस्वरूप पाठक, राजकिशोर बाजपेई, विजय नारायण सिंघल, विशन चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें