फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: अप्रैल से शुरू होगा इटावा-कन्नौज हाईवे का चौड़ीकरण, तीन साल में काम होगा पूरा, 343 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 09 Mar 2023 02:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

भरथना चौराहे से कुदरकोट तक 40 किलोमीटर के बीच चार नदियों के पुल पड़ते हैं। चौड़ीकरण का लाभ इन सभी पुल और पुलियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भरथना-बेला होते हुए कन्नौज तक जाने वाले नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण अप्रैल से शुरू होगा। करीब 343 करोड़ रुपये इस काम पर खर्च होंगे। शासन से स्वीकृति के बाद काम चिह्नांकन के बाद वन विभाग ने पेड़ों को हटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

भरथना चौराहे से कुदरकोट तक 40 किमी मार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव लगभग तीन साल पहले शासन को भेजा गया था। इसमें करीब 343 करोड़ रुपये का इस्टीमेट राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से भेजा गया था। 134 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के खर्च के लिए हैं।
शासन से अनुमति मिलने के बाद से सड़क का चिह्वांकन पूरा कर लिया गया है। वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो अगले अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। विभाग को तीन साल में काम पूरा कराना है।

विज्ञापन

10 मीटर की जाएगी चौड़ाई
सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि अभी सड़क सात मीटर चौड़ी है। इमे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे आए दिन होने वाले हादसों से राहत मिलेगी। बिजली के खंभों, पेड़ हटाने का कुछ काम बचा है। ये पूरा होते ही निर्माण खंड की ओर से काम शुरू करा दिया जाएगा।

कुदरकोट से कन्नौज तक फोर लेने बनाने की तैयारी
राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से इटावा-कन्नौज हाईवे पर कुदरकोट से कन्नौज तक किलोमीटर 40 से 49 तक सड़क को फोरलेन बनाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

भरथना चौराहे से कुदरकोट तक कन्नौज हाईवे पर चौड़ीकरण होना है। इसके लिए बिजली विभाग और वन विभाग की ओर से खंभे और पेड़ों की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। यह काम पूरा होते ही जल्द निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। सड़क तीन मीटर चौड़ी होने से भरथना के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।  -मुकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड
विज्ञापन

चार पुलों के भी चौड़ीकरण का मिलेगा लाभ
भरथना चौराहे से कुदरकोट तक 40 किलोमीटर के बीच चार नदियों के पुल पड़ते हैं। चौड़ीकरण का लाभ इन सभी पुल, पुलियों को भी मिलेगा। चितभवन नहर पुल, सेंगर नदी, अहनैया नाला व इटावा प्रखंड निचली नहर के पुल को भी चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें