फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रांसफार्मर फुंकने से छह दिन से अंधेरे में पूरा गांव

Mon, 23 Oct 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला हलदल में टांसफार्मर फुंकने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, जहां के ग्रामीण पिछले छह दिनों से बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने लाइनमैन से बात की तो लाइनमैन ने टांसफार्मर रखवाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे, लेकिन जब मना कर दिया तो उसने भीखमपुर से गांव के लिए जाने वाली लाइन से एक पोल के एक तार कट कर ले गए।

गांव की आबादी करीब 500 है। इसमें बिजली की समस्या से पूरा गांव परेशान हैं। लाइनमैन क्षेत्र में केवल जोड़ने से लेकर बिजली काम के लोगों से धन उगाही करते हैं। रुपये देने से मना करने पर लोगों को परेशान करते हैं। गांव के 12 लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर लाइनमैन पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है और मना करने पर लाइन से तार काट ले गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता नगरिया सरावा बिजलीघर से बात की गई तो उन्होंने बताया पूरे गांव में बिजली बिल बकाया है। न्यूनतम पांच सौ रुपये जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन जमा नहीं करने पर बिजली आपूर्ति बंद की गई। ग्रामीणों की ओर से लाइनमैन पर रुपये मांगने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें