महोबा। विकसित भारत संकल्प सभा के तहत बुधवार को शहर के आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में में सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सजीव प्रसारण को सुना गया। साथ ही विकसित भारत के संकल्प, देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने, राष्ट्रहित व जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत आदि मौजूद रहे।