फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अतिक्रमण अभियान से कारोबारियों में नाराजगी दिखी

Mon, 05 Jun 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 32) जसवंतनगर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद जायजा लेते पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण संखवार । संवादबाजार में अतिक्रमण हटाने से कारोबारी नाखुश क्रासर पालिकाध्यक्ष ने भ्रमण कर देखी तोड़फोड़, सुनीं शिकायतें संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसवंतनगर। नगर पालिका की ओर से बाजार में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दुकानदार और व्यापारी नाखुश् दिखे। हालांकि मौके की नजाकत को भांपते हुए पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार करीब तीन घंटे बाजार में घूमे और तोड़फोड़ का नजारा देखा। साथ ही व्यापारियों व दुकानदारों की शिकायतें भी सुनीं। पालिकाध्यक्ष ने दुकानदारों से नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करने को कहा। जिससे उनकी साफ सफाई में दिक्क्तें न आएं। कहा कि वह प्रशासन से बात करेंगे कि जो लोग लोहे की खुलने वाली जालियां लगाएंगे ऐसी जालियों को अतिक्रमण न माना जाए। दुकानदारों को सलाह दी कि यदि वह अतिक्रमण करेंगे, तो बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न होगी। लिहाजा दुकान का सामान सड़कों पर न लगाएं।
पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि दुकानों के ऊपर छाया की व्यवस्था के लिए टीन शेड आदि लगाने के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके कोई न कोई हल निकालेंगे। एक टेलीकॉम की दुकान पर की गई तोड़फोड़ को लेकर सभी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस वालों ने बहुत ही बेरहमी और जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने हाईवे चौराहे से लेकर बजाजा लाइन तक की गई तोड़फोड़ देखी।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता विद्याराम यादव, अशोक यादव क्रांतिकारी, सत्यवती यादव, व्यापारी नेता संजय जैन, बल्लू पोरवाल, निखिल गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, विक्रम शाक्य, मोहम्मद फारुख, मोहित यादव, सूरज संखवार समेत कई सभासद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें