फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की एक्सरे मशीन सही, तीन सौ एक्सरे हुए

Tue, 05 Dec 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की खराब एक्सरे मशीन सही करा दी गई है। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को काफी राहत मिली है। पहले दिन 300 एक्सरे किए गए।
विज्ञापन

28 नवंबर को इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की 850 एमएम की मशीन खराब हो गई थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से मरीजों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सौ एमएम की मशीन लगवा दी गई थी, लेकिन उसकी गति धीमी होने की वजह से मरीजों को तीन से चार घंटे तक तड़पना पड़ रहा था। अमर उजाला ने तीन दिसंबर को रात में बिगड़े हालात, एक्सरे के लिए चार घंटे तड़पे मरीज...शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर को संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया था। मंगलवार सुबह जापान से पहुंचे टेक्नीशियन ने एक्सरे मशीन सही किया। इसके बाद मशीन से शाम सात बजे तक लगभग तीन सौ एक्सरे किए गए थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मशीन को सही करा दिया गया है। अब मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें