फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बराही टोला व पथवरिया में बिजली चोरी पकड़ी

Fri, 18 Aug 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विजिलेंस के सहयोग से गुरुवार को बिजली विभाग ने सुबह शहर के दो मोहल्लों में बिजली चोरी अभियान चलाकर छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभागीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 33 केवी इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से संबंधित ज्यादा चोरी वाले क्षेत्रों में जोरदारी के साथ अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के बराही टोला व पथवरिया में विद्युत चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सुबह बिजली कर्मियों के मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाए जाने से चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग बिजली चोरी करके एसी चलाते मिले। पांच लोगों को बिजली चोरी में व एक को घरेलू कनेक्शन से कॉमर्शियल उपयोग करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अधिशाषी अभियंता शहरी श्री प्रकाश ने बताया कि अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर उपखंड अधिकारी पीयूष मौर्य के नेतृत्व में चला जिसमें विजिलेंस टीम, अवर अभियंता व विभागीय कर्मचारी व लाइनमैन आदि शामिल रहे। बताया कि बिजली चोरी पकड़ने का अभियान इसी प्रकार चलता रहेगा। किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिलों का भुगतान करने की अपील भी की।
विज्ञापन

हालांकि शहरी वाशिंदें करीब एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी से खासे परेशान हैं। शायद ही शहर का कोई मोहल्ला हो जो बिजली कटाैती से न जूझ रहा हो। आए दिन होने वाले फाल्ट और उनके ठीक होने में लगने वाली देरी से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। गुरुवार को चौगुर्जी, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में दिन में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। इस वजह से भीषण गर्मी से लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें