फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, 400 घरों की बत्ती गुल

Mon, 10 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। सिद्धार्थपुरी रोड पर रखे ट्रांसफार्मर पर शनिवार को बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जलकर फुंक गया। इससे लुधपुरा मोहल्ले के करीब 400 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 36 घंटे बाद भी रविवार को आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन






शनिवार दोपहर बारिश के दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली सिद्धार्थ पुरी रोड पर व्रत विला के पास रखे ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ी। इससे ट्रांसफार्मर के ऊपर के हिस्से ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर जल गया और लुधपुरा मोहल्ले की आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर जाने की सूचना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर से जुड़ी सभी विद्युत लाइनों को अलग किया। रविवार रात तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आपूर्ति ठप थी। भीषण गर्मी में लोगों का उमस से बुरा हाल हो गया। बिजली न आने से रविवार को लोग पानी के लिए भी तरसे। इन्वर्टर ठप होने से लोग फोन भी चार्ज नहीं कर सके। यदि सोमवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों का आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा। हालांकि एसडीओ एके सिंह ने बताया कि देर रात ट्रांसफार्मर रख जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश की वजह से काम देरी से हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें