फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विद्यालय कर्मी के गर्दन में फंसा बिजली का तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में सड़क पर लटकते बिजली के तार के कारण केंद्रीय विद्यालय का एक कर्मचारी गुरुवार दोपहर घर लौटते समय उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला छिपैटी अहीरन टोला निवासी अजय यादव केंद्रीय विद्यालय में ग्रुप डी के कर्मचारी हैं। गुरुवार दोपहर वह स्कूल से अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह अट्ठाईसवीं बटालियन पीएसी के पीछे हरसौली कुनेरा क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी वहां बिजली विभाग की ओर से खंभे और तार बिछाने का काम चल रहा था। सड़क किनारे लगाए जा रहे बिजली के खंभों के बीच तार ढीले तरीके से लटक रहे थे। अजय यादव के वहां से निकलने पर बिजली का तार उनकी गर्दन में फंस गया। तार में गर्दन फंसते ही उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में उनकी नाक और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें